{"_id":"5e7a14848ebc3e76a71ee41f","slug":"police-case-file-gorakhpur-news-gkp345843198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: घर मेें रहने की बजाय घूमने पर दर्ज हुआ केस, दमन देश से आया था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: घर मेें रहने की बजाय घूमने पर दर्ज हुआ केस, दमन देश से आया था शख्स
Wed, 25 Mar 2020 07:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीर नगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीर नगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
FIR
दमन से लौटने के बाद 14 दिन तक घर में रहने के निर्देश का उल्लंघन करने पर एक युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रभारी एसओ बखिरा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके के छराछ गांव निवासी 25 वर्षीय अफसर अली पुत्र रियाजुल्लाह 13 मार्च को दमन से घर लौटे थे।
विज्ञापन
31 मार्च को खुद अफसर अली की शादी होनी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अफसर अली की स्वास्थ्य जांच करके 14 दिन तक घर में ही रहने का निर्देश दिया था। इधर घर में न रह कर अफसर अली गोरखपुर शादी का कार्ड बांटने निकल गए।
विज्ञापन
घूमने की रिपोर्ट मेडिकल टीम ने प्रशासन को दिया। एसडीएम मेंहदावल की ओर से तहरीर मिली और अफसर अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया।