फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police bust same gang robbed manager and group operator in gorakhpur

Gorakhpur News: मैनेजर और समूह संचालक से एक ही गिरोह ने की थी लूट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Mon, 20 Feb 2023 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Feb 2023 10:56 AM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद गुलरिहा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, एसओजी टीम को भी पर्दाफाश के लिए लगाया गया था। रविवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य संकलन कर आरोपियों को गुलरिहा के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी मनीष यादव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
police bust same gang robbed manager and group operator in gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गैस एजेंसी मैनेजर और समूह संचालक से एक ही गिरोह के बदमाशों ने लूट की थी। रविवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के 6.19 लाख रुपये, टैबलेट, घटना में इस्तेमाल दो बाइक, चोरी की दो बाइकों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार कर 95 फीसदी तक बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। पुलिस लाइंस में रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एक फरवरी को भारत फाइनेंशियल इनक्लूशन लिमिटेड समूह के मैनेजर आदित्य शर्मा से 50 हजार रुपये व टैबलेट की लूट हुई थी। इसके बाद गुलरिहा इलाके में ही भटहट के पास बाइक सवार बदमाशों ने 13 फरवरी को शक्ति गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील कुमार पांडेय से असलहे के बल पर 6.24 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद गुलरिहा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, एसओजी टीम को भी पर्दाफाश के लिए लगाया गया था। रविवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य संकलन कर आरोपियों को गुलरिहा के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी मनीष यादव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 6.24 लाख रुपये में से 6.19 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक फरवरी की घटना में भी यही लोग शामिल थे।
 

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा के रामनगर के जैनपुर टोला निवासी विजय कुमार, चिलुआताल के गुरुनगर निवासी पवन, गुलरिहा के ठाकुरपुर नंबर निवासी अनिरुद्ध और महुआ के जैनपुर निवासी श्रीकेश निषाद के रूप में हुई है। विजय कुमार पर हत्या, चोरी, लूट जैसे गंभीर धाराओं के आठ मुकदमे दर्ज हैं। विजय दो माह पहले ही जेल से छूटा है। उसे अष्टधातु की मूर्ति की चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। पवन पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट की धाराओं में सात मुकदमे, अनिरुद्ध पर चोरी, लूट के छह मुकदमे और श्रीकेश पर सात मुकदमे दर्ज हैं।

श्रीकेश और विजय ने की थी मुखबिरी
श्रीकेश गैस एजेंसी पर पहले काम कर चुका है। उसे मालूम था कि सोमवार को दो दिन के कलेक्शन के रुपये मैनेजर के पास रहते हैं। इसके बाद श्रीकेश ने विजय, पवन व अनिरुद्ध के साथ मिलकर साजिश रची थी। मिस्ड कॉल के जरिये ही दोनों ने अपने साथियों को संकेत दे दिया कि रुपये लेकर मैनेजर निकला है, इसके बाद ही बदमाशों ने वारदात की थी।

बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के हाथ दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज लग गए थे। इसके बाद दोनों मुकदमों के वादी से अलग-अलग वीडियो दिखाकर पहचान कराई गई। इसके बाद संदेह हो गया कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने एजेंसी के पूर्व कर्मचारी से पूछताछ की और सर्विलांस का लोकेशन निकाला। इसके बाद मामला साफ हो गया और फिर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed