फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested the woman and her younger son, and are searching for the elder son.

Gorakhpur News: शराब के नशे में घर आया पति, पत्नी और बेटों ने पीटकर मार डाला

Thu, 26 Mar 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the woman and her younger son, and are searching for the elder son.
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित कांशीराम आवास में मंगलवार देर रात सनसनीखेज मामला सामने आया। पति के रोज के झगड़े से परेशान महिला ने अपने दो बेटों के साथ पति को पीढ़ा से पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों बेटे मौके से भाग गए। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी गीता देवी, छोटे बेटे पंकज और बड़े बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार की सुबह पंकज को भी पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन




कांशीराम आवास निवासी रमेश बेलदार मजदूरी करता है। वह पत्नी और तीन बेटों के साथ रहता था। पूछताछ में आरोपी गीता ने बताया कि पति रमेश को नशे की लत थी। आरोप है कि वह घर पहुंचकर आए दिन विवाद करता था और मारता-पीटता था। बेटे भी उसके व्यवहार से परेशान थे। गीता ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे वह नशे में घर पहुंचा और पहले उससे विवाद किया, फिर दोनों बेटे से लड़ने लगा। इससे परेशान होकर दोनों बेटो के साथ मिलकर उसने पति को पीढ़े से पीट दिया। इसके बाद वह बेहोश होकर नीचे गया। वह और उसका छोटा बेटा पंकज और बड़ा बेटा राहुल, रमेश को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




उधर, नौकायन क्रूज पर काम करने वाले रमेश के मंझले बेटे बिट्टू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह काम से घर पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व उसके दोनों भाई मौके से भाग गए, जबकि उसकी मां को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के मामले में महिला और छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम बड़े बेटे की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed