{"_id":"606b0e3f9927485e4e71f36d","slug":"police-arrested-historyheater-crook-in-encounter-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने दबोचा, फायरिंग में बाल-बाल बचे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने दबोचा, फायरिंग में बाल-बाल बचे जवान
Mon, 05 Apr 2021 06:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:49 PM IST
सार
- घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
- आरोपी के पास से तमंचा, चांदी के सिक्के, नकदी बरामद, दो चोरी का पर्दाफाश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोमवार की सुबह लहसड़ी फोरलेन अंडरपास के पास से हिस्ट्रशीटर व थाने के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल सागर गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, चांदी के सिक्के, नकदी बरामद हुए हैं। चोरी की दो घटना में शामिल होना बदमाश ने स्वीकार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बड़गो निवासी सागर गौड़, वहीं फरार की पहचान महेवा निवासी झीनक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आजाद नगर विनोद कुमार सिंह के साथ गश्त से वापस आ रह थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि सागर गौड़ लहसड़ी फोरलेन अंडर पास के पास किसी संगीन अपराध करने के फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस सूचना पर उप निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर सागर गौड़ ने ताबड़तोड़ पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, इसके जबाव में एसआई विनोद कुमार सिंह व अजय कुमार राय द्वारा आत्मरक्षार्थ अपने अपने सर्विस पिस्टल से एक एक राउंड फायर किया।
इसके बाद बदमाश भागने लगे, पुलिस टीम ने बदमाश को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर सागर गौड़ का साथी झीनक फरार हो गया। आरोपी सागर गौड़ उपरोक्त के पास से एक चोरी की बाइक, तीन चांदी के सिक्के, 5600 रूपये नकद, एक कट्टा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर व दो खोका कारतूस बरामद किया गया है।
इसके बाद बदमाश भागने लगे, पुलिस टीम ने बदमाश को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर सागर गौड़ का साथी झीनक फरार हो गया। आरोपी सागर गौड़ उपरोक्त के पास से एक चोरी की बाइक, तीन चांदी के सिक्के, 5600 रूपये नकद, एक कट्टा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर व दो खोका कारतूस बरामद किया गया है।