कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मॉडल शॉप के पास अस्पताल मैनेजर पर फायरिंग के मामले में कैंट पुलिस ने भागे गैंगस्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवरिया जिले के बरहज के तिवारीपुर निवासी आकाश वर्मा उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
UP: बर्थडे गर्ल अंशिका को बंटी ने दी थी पिस्टल, रंगदारी नहीं देने पर मॉडल शॉप के सामने हुई थी FIRING- गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
सार
देवरिया के बरहज निवासी आकाश वर्मा उर्फ बंटी वर्मा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। गोरखपुर से देवरिया तक उसने नेटवर्क फैला रखा है। दोनों जिलों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन