फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested Accused for demanding extortion on doctor at gorakhpur

डॉक्टर से चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार, तीन माह से थी तलाश

Sun, 16 Feb 2020 08:39 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क,हाटा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,हाटा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested  Accused  for demanding extortion on doctor at gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपित चंदन यादव। - फोटो : अमर उजाला
गजपुर में नर्सिंग होम संचालित करने वाले डॉ. प्रभुनाथ के बेटे विकल्प सोनकर से चार लाख की रंगदारी मांगने के आरोपित व जमीन भीटी निवासी चंदन यादव को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर गंगरी पुलिया के पास से पकड़ा। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। चंदन को पुलिस तीन माह से तलाश रही थी।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गगहा एसओ जगतनारायण सिंह हमराहियों के साथ शनिवार की रात गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने का आरोपित गंगरी पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस पहुंची तो युवक तमंचा लेकर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान चंदन यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन


एसपी साउथ ने बताया कि 23 नवंबर 2019 को चंदन गजपुर स्थित डॉ. प्रभुनाथ के नर्सिंग होम पर पहुंचा। उस समय प्रभुनाथ नर्सिंग होम में नहीं थे। नर्सिंग होम में बैठे उनके बेटे डॉक्टर विकल्प से चंदन ने चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया था। पुलिस डॉ. विकल्प की तहरीर पर चंदन के ऊपर केस दर्ज किया था। चंदन पर गगहा थाने में पहले से भी गंभीर आरोप में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने के हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव गैंग का सदस्य है। सुरेंद्र पर भी कई केस दर्ज हैं और पुलिस उसे भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed