{"_id":"6826aaf28017d05c0506d47a","slug":"police-arrested-a-wanted-criminal-in-an-encounter-in-gorakhpur-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: मोहद्दीपुर में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 33 केस; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: मोहद्दीपुर में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 33 केस; गिरफ्तार
Fri, 16 May 2025 08:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 May 2025 08:33 AM IST
सार
कैंट पुलिस के मुताबिक , पिपराइच थाने से गैंगस्टर के मामले में सूरज चौहान वांछित था, इसपर 10 हजार का इनाम रखा गया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंट थाने की पुलिस से बृहस्पतिवार की देर रात मोहद्दीपुर इलाके में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की पहचान जंगल धूषण निवासी सूरज चौहान के रूप में हुई। उसने अपने दूसरे साथी का नाम वनटांगिया निवासी बिल्लू उर्फ राम सुधारे निषाद बताया है।
विज्ञापन
कैंट पुलिस के मुताबिक , पिपराइच थाने से गैंगस्टर के मामले में सूरज चौहान वांछित था, इसपर 10 हजार का इनाम रखा गया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कैंट इलाके के रेलवे चौकी क्षेत्र से एक महिला से 30 अप्रैल को लूट हुई थी। बदमाशों ने महिला का बैग और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में बदमाशों की तलाश चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात कैंट पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी कि इस बीच लुटेरों के बारे सूचना मिली। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि सूरज पर कुल 33 केस दर्ज है। पिपराइच थाने से गैंगस्टर के मामले में वह वांछित था उसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बदमाश के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक के अलावा एक देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। दूसरे बदमाश बिल्लू उर्फ राम सुधारे की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन