{"_id":"68c3196df8d26362d50ed6f4","slug":"police-are-treating-the-incident-as-suspicious-gorakhpur-news-c-209-1-skn1001-138285-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
Fri, 12 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में गोली कांड की घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल तेज कर दी है। गोरखपुर की फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। इससे घटना के संबंध में पुलिस जांच की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अब्दुल अजीम के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाल रही है, जिससे घटना के पूर्व हुए बातचीत का ब्योरा भी मिलेगा। अब तक हुई जांच के आधार पर एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया। दुधारा थाना क्षेत्र के नऊआ गांंव से 9 सितंबर कि रात समय लगभग 10:50 बजे थाना दुधारा के सीयूजी नंबर पर अब्दुल अजीम निवासी टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद ने फोनकर सूचना दिया कि बिना नंबर प्लेट के पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में से पीछे बैठे व्यक्ति ने उनको गोली मार दी है। गोली कार का दरवाजा भेदते हुए उनकी जांघ में लगी है। इस पर एसओ थाना दुधारा इंद्रभूषण सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किए।
घटनास्थल के आस पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे तथा घायल एवं उसके साथियों से पूछताछ किया गया। इसके बाद भी पुलिस को मामले में कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नहीं हुई। घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने पर अधिकारी भी गंभीर हो गए। पुलिस की तरफ से भी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। संवाद