{"_id":"6aa712f3daef904d590283c6","slug":"poetry-symposium-and-award-ceremony-organized-by-the-literary-society-and-dharohar-manjari-on-the-eve-of-hindi-diwas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1449760-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति की पहचान
Mon, 14 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लिटरेरी सोसाइटी व धरोहर मंजरी की ओर से हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, संवेदना और अभिव्यक्ति की पहचान है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हसन जमाल बबुआ भाई ने कहा कि कविता और साहित्य समाज का आईना होता है। एक सच्चा कवि अपनी रचना के माध्यम से समाज की पीड़ा, प्रेम, संघर्ष, संवेदना और उम्मीद को आवाज देता है। विशिष्ट अतिथि नवल किशोर नथनी ने कहा कि यह भाषा जितनी सरल है उतनी समृद्ध और व्यापक भी है। संजय मिश्रा ने कहा कि काव्य गोष्ठी हिंदी साहित्यिक चेतना को आगे बढ़ने का सुंदर प्रयास है।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्रा को हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। अर्पित श्रीवास्तव, इंजीनियर बृजमोहन, स्वेच्छा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अंबुज मिश्रा, शालिनी, विवेक कुमार गहलोत, आलोक कुमार, रोजी खान, पन्नेलाल पासवान, मिन्हाज सिद्दीकी आदि को भी सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में कमर कुरैशी, राजशेख, मंजर सिंह, अमन सिंह, अविनाश पांडेय, चंद्ररामनी पासवान, जयसिंह, नेहा गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, पंडित कृष्ण मोहन पाठक, हरिनाथ, गुरु बाबा आदि उपस्थित रहे।