फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   POCSO Act accused arrested in Surat

Gorakhpur News: जेल से फरार पाॅक्सो एक्ट का आरोपी सूरत से गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused arrested in Surat
एसटीएफ वाराणसी को मिली कामयाबी, रामपुर कारखाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कारागार देवरिया से दो साल पहले भागा पाॅक्सो एक्ट का आरोपी अमन पांडेय आखिरकार 13 अगस्त को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वाराणसी एसटीएफ की टीम ने उसे गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी के जेल से भागने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। इस बीच एसटीएफ वाराणसी को उसकी भनक लग गई। ट्रांजिट रिमांत्पर लेने के बाद देवरिया पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां सेे उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना के बरईपुर निवासी अमन पांडेय पर वर्ष 2022 में गौरीबाजार थाने में पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ था। कोर्ट के आदेश पर उसे 16 दिसंबर 2022 को जिला कारागार देवरिया में निरुद्ध किया गया था। मात्र 13 दिन बाद ही 29 दिसंबर को वह जेल से भागने में कामयाब हो गया। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

जेल से भागने का केस भी उस पर दर्ज है। साथ ही, कोर्ट से गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ। पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटीं, लेकिन वह करीब दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया पुलिस के अनुसार, वाराणसी एसटीएफ को आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिली। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर टीम ने 13 अगस्त 2025 को सूरत शहर के उधना थाना क्षेत्र स्थित शिवशक्ति नगर सोसाइटी में दबिश दी और अमन पांडेय को पकड़ लिया। ट्रांजिट रिमांत्पर लेने के बाद उसे देवरिया लाया गया। अमन पांडेय पर अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के अलावा जेल से फरारी का भी केस दर्ज है। इन मामलों में वह वांछित था और न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में उसके भागने में किसने मदद की, इसकी भी जांच की जाएगी।
...
कोट

जिला कारागार देवरिया से दो साल पहले फरार पाॅक्सो एक्ट के आरोपी अमन पांडेय को वाराणसी एसटीएफ की टीम ने गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया है।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed