फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pneumonia increases in children due to cold and heat, the risk of viral fever increases

Gorakhpur News: सर्द-गर्म से बच्चों में बढ़ा निमोनिया, बढ़े वायरल फीवर की चपेट में

Thu, 25 Jul 2024 06:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Pneumonia increases in children due to cold and heat, the risk of viral fever increases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। जुलाई का दूसरा सप्ताह एक ही दिन में कई-कई रंग दिखा रहा है। तेज गर्मी के बीच बारिश की बौछारें लोगों को बीमार बना रही हैं। वहीं नदी के किनारे के गांव में बाढ़ के बाद गंदगी और जलभराव ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इस वक्त पांच साल से कम उम्र के बच्चे जहां सर्द-गर्म के चलते निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं तो वहीं बड़े डायरिया, वायरल फीवर और पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं।
बीआरडी मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में बुधवार को 220 बच्चों का इलाज ओपीडी में किया गया। अधिकतर बच्चों में डायरिया, बुखार, निमाेनिया और इंफेक्शन था। डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि बच्चों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है। पानी को उबालकर ही पिलाना चाहिए, स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना है। मेडिसिन विभाग में भी सिर दर्द, बेचैनी, बुखार, इंफेक्शन, वायरल फीवर के मामले सबसे ज्यादा आए। ओपीडी में कुल 568 मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉ. अर्चना ने बताया कि इस मौसम में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी, बेचैनी, दर्द, सर्दी, जुखाम, बुखार आदि के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

--
बच्चे वातावरण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे में बच्चों का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। छोटे बच्चों को बाहरी वातावरण के दूर रखें। गंदे पानी और ठंडी जगहों से बच्चों को ले जाने से परहेज करें। इस मौसम में नारियल पानी, घर का दूध-छाछ आदि चीजों का सेवन करें। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भूपेंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed