{"_id":"5eee2b243120d16be206651d","slug":"pm-narendra-modi-speech-broadcast-in-1352-gram-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"1352 ग्राम पंचायतों में हुआ पीएम मोदी के भाषण का प्रसारण, गरीब कल्याण योजना का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1352 ग्राम पंचायतों में हुआ पीएम मोदी के भाषण का प्रसारण, गरीब कल्याण योजना का हुआ शुभारंभ
Sat, 20 Jun 2020 08:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : अमर उजाला।
गरीब कल्याण योजना के ऑनलाइन शुभारंभ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का गोरखपुर जिले की सभी 1352 ग्राम पंचायतों में प्रसारण हुआ। कहीं लोगों ने टीवी तो कहीं कंप्यूटर से पीएम की बातें सुनी। डीडी न्यूज पर 11 बजे से लाइव प्रसारण शुरू हुआ।
विज्ञापन
वहीं 710 सीएससी से 5815 लोगों ने यह प्रसारण देखा। इसके लिए सभी सेंटर पर कंप्यूटर और टीवी के माध्यम से प्रसारण का इंतजाम किया गया था।
कोरोना संकट काल में घर वापसी करने वाले प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आनलाइन बिहार के खगड़िया से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को लांच किया।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस अभियान की लांचिंग में गोरखपुर के एनआईसी सभागर से डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ हर्षिता माथुर, डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर समेत कई स्थानीय अधिकारी भी जुड़े रहे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य 5 राज्यों के मुख्यमंत्री भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
विज्ञापन