फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Narendra Modi may come to Gorakhpur to attend Gita Jayanti celebrations

गोरखपुर: गीता जयंती समारोह में शामिल होने शहर आ सकते हैं प्रधानमंत्री, तैयारी शुरू

Wed, 19 Oct 2022 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 09:48 AM IST
सार

गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ लालमणि तिवारी ने बताया कि ऋषिकेश का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। गीता जयंती का बड़ा समारोह गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह तीन मई 2023 को होगा। यदि गीता जयंती पर प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला, तो उन्हें समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi may come to Gorakhpur to attend Gita Jayanti celebrations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

ऋषिकेश में गीता जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह को स्थगित कर दिया गया है। अब यह समारोह गीता प्रेस के मुख्यालय यानी गोरखपुर में होगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


गीताप्रेस का शताब्दी वर्ष चल रहा है। चार दिसंबर को गीता जयंती पर ऋषिकेश में प्रस्तावित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए 21 जुलाई को गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली गया था। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अनुरोध किया था। बाद में प्रबंधन ने यह समारोह गोरखपुर में आयोजित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को गोरखपुर के कार्यक्रम में आमंत्रित करने और ऋषिकेश में प्रस्तावित कार्यक्रम के स्थगित होने की सूचना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से प्रधानमंत्री से बात की जाएगी। उनसे मिलने गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर दिल्ली भी जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। गीता जयंती चार दिसंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ लालमणि तिवारी ने बताया कि ऋषिकेश का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। गीता जयंती का बड़ा समारोह गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह तीन मई 2023 को होगा। यदि गीता जयंती पर प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला, तो उन्हें समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed