फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi will release a special issue of Shiv Mahapuran

Gorakhpur: पीएम मोदी शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का करेंगे विमोचन, 200 रंगीन चित्रों के साथ छपकर तैयार पुस्तक

Sun, 21 May 2023 04:54 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 May 2023 04:54 PM IST
सार

गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि गीता प्रेस से अब तक शिवपुराण की विभिन्न भाषाओं में लाखों प्रतियां छप चुकी हैं, लेकिन 200 रंगीन लीला चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर शिव महापुराण के प्रकाशन पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
PM Modi will release a special issue of Shiv Mahapuran
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर गीता प्रेस से प्रकाशित शिव महापुराण का विशिष्ट अंक छपकर तैयार हो गया है। 200 रंगीन शिव लीला चित्रों वाले इस विशिष्ट अंक का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह के दौरान करेंगे। 1,088 पृष्ठ की इस पुस्तक का मूल्य 1,500 रुपये रखा गया है। पहले संस्करण में पांच हजार पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं।

विज्ञापन

 

गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि गीता प्रेस से अब तक शिवपुराण की विभिन्न भाषाओं में लाखों प्रतियां छप चुकी हैं, लेकिन 200 रंगीन लीला चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर शिव महापुराण के प्रकाशन पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रयोग के तौर पर हनुमान चालीसा को सर्वप्रथम आर्ट पेपर पर चित्रों के साथ छापा गया था। इसके बाद श्रीमद्भागवत गीता, रामचरितमानस, दुर्गा सप्तशती, सुंदर कांड और अब शिव पुराण को छापा गया है।

विज्ञापन

 

लगभग 22.5 लाख प्रतियां हो चुकी हैं प्रकाशित

शिव महापुराण की अब तक 22.5 लाख से अधिक प्रतियां हिंदी, गुजराती, बांग्ला, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और उड़िया भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं। गीता प्रेस से अब तक सात भाषाओं में शिव महापुराण का प्रकाशन हो चुका है। जिनमें सबसे ज्यादा हिंदी, दूसरे स्थान पर गुजराती भाषा की प्रतियां छापी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed