फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pm modi will gift 10 thousand crore projects to gorakhpur on tuesday he will also dedicate fertilizer factory to farmer

गोरखपुर: पीएम मोदी मंगलवार को देंगे 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, खाद कारखाना भी करेंगे किसानों को समर्पित

Mon, 06 Dec 2021 09:36 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 09:36 AM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर के सभागार में रविवार सुबह मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
pm modi will gift 10 thousand crore projects to gorakhpur on tuesday he will also dedicate fertilizer factory to farmer
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता को 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। खाद कारखाना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और क्षेत्रीय मेडिकल अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) की नौ प्रयोगशालाओं के साथ ही कुछ और विकास कार्यों का लोकार्पण पीएम करेंगे।  

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के सभागार में रविवार सुबह मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने आ रहे हैं। इससे रोजगार बढ़ेगा। विकास की रफ्तार तेज होगी। स्वास्थ्य सेवाएं विश्वस्तरीय हो जाएंगी। इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

बिहार और नेपाल की बड़ी आबादी को फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की तीनों परियोजनाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार व नेपाल की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। रोजगार की राह खुल जाएगी। सात दिसंबर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूरे प्रदेश के विकास के दृष्टि से महत्वपूर्ण तिथि साबित होने जा रही है। इस दिन पीएम के ऐतिहासिक स्वागत के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता और अन्य संगठन उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed