{"_id":"60fc0b9de0df8e599b6e2d2c","slug":"pm-modi-visit-to-siddharthnagar-alert-on-indo-nepal-border-before-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी का दौरा: कार्यक्रम से पहले भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सीमा पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी का दौरा: कार्यक्रम से पहले भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सीमा पर रखी जा रही नजर
Sat, 24 Jul 2021 06:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:17 PM IST
सार
पीएम के कार्यक्रम को नेपाल-बॉर्डर पर सुरक्षा हुई तगड़ी, 68 किमी की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट हुई पांच थानों की पुलिस।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों सतर्क हो गई हैं। सीमापार से हर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध दिखने वालों का नाम, पता और आने का कारण जनाने के बाद ही सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके अलावा बार्डर पर कई अन्य टीम अपने स्तर से जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए सीमा पर देश के किसी भी हिस्से में अप्रिय घटना होने या फिर किसी बड़े आयोजन पर सीमा पर सतर्कता बढ़ जाती है। 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में मेडिकल कॉलेज उद्घाटन का कार्यक्रम का प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम की आहट के बाद से ही सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है। अलर्ट घोषित होने के बाद सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस की सीमा पर 24 घंटे नजर है। पगडंड़ी सहित हर कच्चे, पक्के मार्ग पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां निगाह जमाए हुए है। पल-पल नजर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
इन पांच थानों की विशेष नजर
सीमापार से हर आने- जाने वालों पर नजर रखने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उनका नाम, पता और कहां जाना है। इसके अलावा अन्य जानकारियों को रजिस्टर किया जा रहा है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमा अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस को सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। लगातार सीमा पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पांच थानों क्षेत्रों में पड़ती है। इसमें लोटन, मोहना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढ़ेबरुआ थाना पड़ता है। इन थानों की पुलिस अलर्ट पर है। सीमा पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।
सीमा पास रहने वालों का भी डाटा हो रहा तैयार
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण सीमा पर सतर्कता बढ़ने के बाद सीमा से सटे गांव में कौन आया है? कब आया है? किसकी गतिविधि संदिग्ध है? यह सब भी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अपडेट कर रही हैं। जिससे कि अगर कोई गड़बड़ी की कोशिश करे तो उसे पकड़ा जा सकता है।
नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पांच थानों क्षेत्रों में पड़ती है। इसमें लोटन, मोहना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढ़ेबरुआ थाना पड़ता है। इन थानों की पुलिस अलर्ट पर है। सीमा पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।
सीमा पास रहने वालों का भी डाटा हो रहा तैयार
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण सीमा पर सतर्कता बढ़ने के बाद सीमा से सटे गांव में कौन आया है? कब आया है? किसकी गतिविधि संदिग्ध है? यह सब भी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अपडेट कर रही हैं। जिससे कि अगर कोई गड़बड़ी की कोशिश करे तो उसे पकड़ा जा सकता है।