{"_id":"6173b0b6e039dd63b4619dd0","slug":"pm-modi-to-land-at-gorakhpur-airport-for-siddharthnagar-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi visit: गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे पीएम मोदी, फिर जाएंगे सिद्धार्थनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi visit: गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे पीएम मोदी, फिर जाएंगे सिद्धार्थनगर
Sat, 23 Oct 2021 12:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:20 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हेलीकॉप्टर से वापस गोरखपुर लौटेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी(file)
- फोटो : Twitter@bjp4india
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान 25 अक्तूबर को गोरखपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा। प्रधानमंत्री यहां से हेलीकॉप्टर सिद्धार्थनगर जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन और सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के आला अधिकारियों से मंत्रणा की और दिशानिर्देश दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हेलीकॉप्टर से वापस गोरखपुर लौटेंगे। यहां से विशेष विमान से वाराणसी रवाना होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र जे. रविंदर गौड़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, अपर आयुक्त अजय कांत सैनी मौजूद रहे।