फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi talk to beneficiaries of district in Anna Utsav at Gorakhpur

अन्न उत्सव: प्रधानमंत्री कर सकते हैं गोरखपुर के लाभार्थियों से बात, पांच अगस्त को मनाया जाएगा उत्सव

Sat, 31 Jul 2021 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 12:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री से वार्ता के लिए जिले के पांच गांवों से दस लाभार्थियों का किया जा रहा चयन।

विज्ञापन
PM Modi talk to beneficiaries of district in Anna Utsav at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में पांच अगस्त को होने वाले अन्न महोत्सव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जिले के एक लाभार्थी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकते हैं। इस संबंध में आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जिला आपूर्ति विभाग को पत्र जारी किया गया है। पत्र मिलने के बाद आपूर्ति विभाग पांच गांवों में दस लाभार्थियों के चयन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति कार्यालय के वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त से जिले के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाना है। निशुल्क राशन वितरण के इस कार्यक्रम का आरंभ प्रदेश में अन्न महोत्सव में रूप में किया जाना तय हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्न महोत्सव का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वह प्रदेश में इस योजना का लाभ पाने वाले व्यक्ति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसके लिए प्रदेश के दस जिलों का चयन किया गया है। गोरखपुर भी उनमें से एक है। लाभार्थियों का चयन करने के लिए जिले के पांच गांव के दस राशनकार्ड धारकों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार तक गांव और लाभार्थियों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थियों की और उन उचित दर दुकानों, जिनके यहां यह लाभार्थी निशुल्क राशन लेंगे की सूची मुख्यालय भेजी जाएगी। अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से किसी भी लाभार्थी से वार्ता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed