{"_id":"6194831a3119d05a2a326da8","slug":"pm-modi-may-inaugurate-gorakhpur-aiims-from-december-five-to-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur AIIMS: एम्स में 16 ओटी और 300 बेड का वार्ड तैयार, पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur AIIMS: एम्स में 16 ओटी और 300 बेड का वार्ड तैयार, पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं शुभारंभ
Wed, 17 Nov 2021 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:55 AM IST
सार
एम्स गोरखपुर में आईपीडी में बेडों की संख्या बढ़ाते हुए दो नए ओटी बनाए गए हैं। इन माड्यूलर में हर तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जबकि 14 ओटी तैयार हो गए हैं। केवल मशीनें आनी शेष हैं। मशीनों के ऑर्डर दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 16 ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनकर तैयार हैं। दो ओटी के सभी संसाधन आ गए हैं। बाकी ओटी की मशीनों के लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं। 300 बेड का वार्ड भी तैयार हो चुका है। कैंसर मरीजों के लिए कई मशीनें इसी माह मिल जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच से 10 दिसंबर के बीच इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक एम्स में आईपीडी में बेडों की संख्या बढ़ाते हुए दो नए ओटी बनाए गए हैं। इन माड्यूलर में हर तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जबकि 14 ओटी तैयार हो गए हैं। केवल मशीनें आनी शेष हैं। मशीनों के ऑर्डर दिए जा चुके हैं।
वहीं, कैंसर विभाग में ड्यूल एनर्जी रेडियोथेरेपी मशीन, ब्रेकीथेरेपी और सीटी सेम्यूलेटर मशीनें इसी माह आ जाएंगी। इसके बाद रेडियोथेरेपी के लिए मरीजों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। एम्स के कैंसर विभाग में प्रतिदिन मरीज पहुंचते हैं, लेकिन रेडियोथेरेपी के लिए उन्हें निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि गोरखपुर एम्स में 16 ओटी के भवन तैयार हो गए हैं। दो ओटी में छोटे-बड़े ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। अन्य ओटी की मशीनों के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ओटी और 300 बेड तैयार कर दिए जाएंगे। अभी प्रतिदिन 1000 से लेकर 1500 मरीज एम्स की ओपीडी में देखे जा रहे हैं।