{"_id":"61b0c35e30464b45b7358124","slug":"pm-modi-gave-mantra-of-victory-in-up-assembly-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: पीएम मोदी ने दिया विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र, पदाधिकारियों से की थी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: पीएम मोदी ने दिया विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र, पदाधिकारियों से की थी मुलाकात
Wed, 08 Dec 2021 08:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:08 PM IST
सार
पीएम मोदी ने सबको बूथ जीतने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में जाने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगने को कहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री ने एक-एक करके करीब 150 पदाधिकारियों से मुलाकात की है। सबको बूथ जीतने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में जाने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगने को कहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विकास परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह से पहले गोरखपुर एयरपोर्ट, एसएसबी मैदान (हेलीपैड के पास), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रदर्शनी स्थल और मुख्य मंच के पीछे भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, सह प्रभारी विवेक ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, सहजानंद राय, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व महानगर अध्यक्ष ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
इन सबसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गई। रमेश सिंह, सिद्धार्थशंकर पांडेय, महेश शुक्ला, जगदंबा श्रीवास्तव, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, गोविंद माधव, प्रेमचन्द मिश्रा, परदेसी रविदास, अंतरयामी सिंह, रामजीवन मौर्य, अशोक सिंह, सुभाष यदुवंश, अजय सिंह गौतम, नीलम सोनकर को भी प्रधानमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
साथ फोटो खिंचवाकर बढ़ाया हौसला
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हर पदाधिकारी के साथ फोटो खिंचवाई, फिर प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (पीएमओ) के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ की फोटो एक-एक पदाधिकारियों को उपलब्ध करवाई गई। इससे पदाधिकारी उत्साहित हैं।