फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi flagged off the Amrit Bharat train. It will go to Delhi via Gorakhpur

Gorakhpur News: पीएम मोदी ने झंडी दिखाकर की अमृत भारत रवाना, यात्रियों का फूल देकर हुआ स्वागत

Sat, 19 Jul 2025 02:39 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

दोनों ट्रेनों के पहुंचने पर यात्रियों को फूल देकर स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रितिका के साथ अन्य अधिकारियों ने ट्रेन के चालक, टीटीई और गार्ड के साथ यात्रियों को फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान इन नई ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
PM Modi flagged off the Amrit Bharat train. It will go to Delhi via Gorakhpur
अमृत भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल और दरभंगा से चलकर गोमतीनगर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची।
विज्ञापन


दोनों ट्रेनों के पहुंचने पर यात्रियों को फूल देकर स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रितिका के साथ अन्य अधिकारियों ने ट्रेन के चालक, टीटीई और गार्ड के साथ यात्रियों को फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान इन नई ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली और इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद किया। इस ट्रेन से आए यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन में सफर कर ऐसा लगा मानो वंदे भारत में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन देखने में बहुत ही आकर्षक है। ट्रेन के कोच का रंग बहुत ही अलग है। बाहर से देखने में ट्रेन वंदे भारत की तरह दिख रहा है। ट्रेन की सीट बहुत ही आरामदायक है: तुलसी गुप्ता, यात्री


दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन बहुत अच्छा विकल्प है। बहुत बेहतरीन ट्रेन है। कोच के साथ ही शौचालय भी आधुनिक है। स्लीपर कोच भी एसी कोच की तरह लग रहे हैं:सतीश राजपूत, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed