फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM housing yojana case aganst burgalar

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर जालसाजी, केस दर्ज

Wed, 17 May 2023 08:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
PM housing yojana case aganst burgalar
- एसएसपी के आदेश पर पीपीगंज पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज। ब्लाॅक अंतर्गत बैरघट्टा ग्रामसभा की एक दर्जन से अधिक महिलाओं से दो जालसाजों द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पीपीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मैनावती, आरती, सुनीता, नीतू, किरन, सरिता, किस्मती, रमावती, किसमावती, प्रेमशीला, किरन, अनीता और शीला से पैसों की वसूली की गई थी। आरोप है कि एक साल पहले रंजना त्रिपाठी पत्नी अमरेश अपने साथ विशाल सिंह के नाम के युवक को लेकर आई थी। दोनों को गांव वाले जानते नहीं थे, लेकिन लंबे समय से वह एनजीओ के माध्यम से गांव में आती-जाती थी। इस वजह से महिलाओं ने भरोसा कर लिया। विशाल ने महिलाओं से कहा कि 15-15 हजार रुपये दे दीजिए, प्रधानमंत्री आवास दिला दूंगा। महिलाओं ने रुपये एकत्र कर नकद व कुछ रुपये खाते में दे दिए। रुपये मिलने के बाद दोनों फरार हो गए और एक साल का समय बीत जाने के बाद जब महिलाओं ने फोन पर संपर्क किया तो पहले टालमटोल किए और फिर फोन ही उठाना बंद कर दिए। पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर पीपीगंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed