{"_id":"6553d22624677aac340ce26c","slug":"plot-will-be-allotted-this-month-for-setting-up-industry-in-gida-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-367919-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में उद्योग लगाने के लिए इसी माह होगा प्लॉट का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में उद्योग लगाने के लिए इसी माह होगा प्लॉट का आवंटन
विज्ञापन
- 138 प्लाटों के लिए करीब 60 लोगों ने किया है आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा में अपनी फैक्टरी स्थापित करने वालों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर ली जाएगी। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में इनमें से कुछ आवंटियों को मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन पत्र भी दिलाया जाएगा। इसके अलावा दिवाली के दिन 22 कामर्शियल प्लॉटों का भी आवंटन किया गया।
गीडा के अलग-अलग सेक्टर में कुल 138 प्लॉट अभी भी खाली हैं। इन्हें उद्यमियों को आवंटित करने के लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे। 10 नवंबर तक करीब 60 लोगों ने आवेदन किया। अब 20 व 21 नवंबर को इन आवंटियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार के एक से दो दिन में प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।