{"_id":"64a3320b1e4b099c0a08b586","slug":"pledge-not-to-use-plastic-bags-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-228195-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल न करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल न करने का लिया संकल्प
Tue, 04 Jul 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया
नगर निगम के मुख्य द्वार सेल्फी प्वाइंट पर चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके पर नगर निगम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की अपील की। लोगों को बैग इस्तेमाल करने और प्लास्टिक से होने वाले खतरों की जानकारी दी। इस दौरान संस्थाओं की तरफ से कपड़ा, री-साइकिल कपड़े, जूट के बैग भी लोगों में वितरित किया गया।
सोमवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर सेल्फी प्वाइंट लगा था। लोगों ने यहां खुद की और अपने साथियों की सेल्फी वाली फोटो खींची। अंत में लोगों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। शहर में विभिन्न स्थान पर संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम भी संचालित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के नोडल अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के तहत सोशल मीडिया पोस्ट में हैशटैग #Beatplasticpollution पर ट्वीट भी किया गया।