फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Players staying healthy while staying at home due to Corona lockdown in gorakhpur

कोरोना का असर: घर पर रहकर ही खुद को तंदुरुस्त बना रहे खिलाड़ी, जानिए कैसे

Wed, 19 May 2021 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Players staying healthy while staying at home due to Corona lockdown in gorakhpur
अपने घरों में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी की वजह से खेल गतिविधियां एक बार फिर थम गई हैं। संक्रमित होने की आशंका और लॉकडाउन के चलते खिलाड़ियों की गेम प्रैक्टिस के साथ मैदान पर व्यायाम पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में खिलाड़ियों ने फिजिकल फिटनेस को बनाए रखने के लिए घर पर रहकर ही योग के साथ अन्य शारीरिक व्यायाम करके खुद को मजबूत बनाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि वो सीढ़ी चढ़कर, प्लैंक, स्किपिंग, पुशअप, प्राणायाम समेत छत के सैकड़ों चक्कर मारने के साथ वजन बढ़ने से रोकने वाले व्यायाम में जुटे हैं। कहा की वर्ष 2020 से ही कोरोना संक्रमण के चलते खेल गतिविधियों का आयोजन नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


खासकर फिजिकल कांटेक्ट में आने वाले खेल मसलन फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, बॉस्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग वाले खिलाड़ियों को हालात सामान्य होने पर भी जल्द गेम प्रैक्टिस का मौका नहीं मिलेगा। जबकि बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस में गेम प्रैक्टिस का मौका पिछले वर्ष भी जल्द मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलनी पड़ी दिनचर्या
क्रिकेटर जूही पांडेय ने बताया कि कोरोना की वजह से पूरी दिनचर्या को ही बदलना पड़ा है। विषम परिस्थितियों के मुताबिक खुद ढालकर घर पर रहते हुए फिजिकल फिटनेस को बनाए रखने में लगे हैं। दो दो हजार के स्किपिंग सेट लगाती हूं।

30 मिनट चढ़ती और उतरती हूं सीढ़ियां

बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने बताया कि शरीर को मजबूत बनाने वाले व्यायाम पर फोकस रहता है। इसके लिए 30 मिनट सीढ़ी चढ़ती और उतरती हूं। सुबह शाम प्राणायाम करती हूं। गेम प्रैक्टिस कॉक को दीवार पर मारकर कर रही हूं।

वजन न बढ़ने पर रहता है फोकस
बॉक्सिंग खिलाड़ी दीक्षा पांडेय ने बताया कि बॉक्सिंग खिलाड़ी होने की वजह से वजन न बढ़े इसपर विशेष फोकस करना पड़ता है। उसके लिए अलग अलग व्यायाम करती हूं। विरोधी को नॉक आउट करने के लिए पंचिंग बैग पर प्रैक्टिस चल रही है।

डायट के साथ व्यायाम पर फोकस
पहलवान जनार्दन यादव ने बताया कि एक पहलवान के डायट जितनी जरूरी है, उतना ही व्यायाम। लॉकडाउन में गांव में रहकर ही व्यायाम करने के साथ बागीचे में दौड़ लगाता हूं। दंड, पुशअप के साथ अनुलोम, विलेम समेत अन्य प्राणायाम करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed