{"_id":"646e66329cc59543b20a52d4","slug":"players-started-arriving-for-rowing-competition-welcomed-by-applying-tilak-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-180655-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोइंग प्रतियोगिता के लिए पहुंचने लगे खिलाड़ी, तिलक लगाकर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोइंग प्रतियोगिता के लिए पहुंचने लगे खिलाड़ी, तिलक लगाकर हुआ स्वागत
विज्ञापन
आज से रामगढ़ताल में बोट के साथ अभ्यास करेंगे खिलाड़ी
27 से 31 मई के बीच रामगढ़ताल में होनी है रोइंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत 27 से 31 मई तक रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के आने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया। बुधवार को खिलाड़ियों की कुल चार टीमों का आगमन हुआ। इसमें 45 खिलाड़ी व स्टाफ शामिल रहे।
इनका रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर के नेतृत्व में माल्यार्पण कर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इन सभी खिलाड़ियों को उनके लिए तय होटलों तक पहुंचा दिया गया। बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल में खिलाड़ी बोट के साथ अभ्यास करेंगे।
बुधवार को चार विश्वविद्यालयों कॉटन यूनिवर्सिटी, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय व गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के खिलाड़ी गोरखपुर पहुंचे। बृहस्पतिवार से इन खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास शुरू कर देने की संभावना है। खिलाड़ियों के आगमन का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
नौका विहार पर आज होगा उद्घाटन का सजीव प्रसारण : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय में होगा। शुभारंभ सत्र को बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। इस उद्घाटन समारोह का गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए यहां एलइडी स्क्रीन लगाई जा रही है। यहां रोइंग प्रतियोगिता में सम्मिलित होने आए खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।