{"_id":"69b32c38e9c21427370cac87","slug":"players-showed-their-strength-in-district-level-junior-competitions-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1256111-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फुटबाॅल में एमपी इंटर काॅलेज व हाॅकी में क्षेत्रीय क्रीड़ांगन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फुटबाॅल में एमपी इंटर काॅलेज व हाॅकी में क्षेत्रीय क्रीड़ांगन चैंपियन
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग की फुटबाॅल, जूडो, हैंडबाॅल बालक-बालिका व हाॅकी बालक वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल में एमी इंटर कॉलेज और हॉकी में क्षेत्रीय क्रीड़ांगन चैंपियन रहे।
फुटबाॅल (बालक) प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ए व संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज के बीच खेला गया। इसमें एमपी कॉलेज ने 2-1 से जीत दर्ज की। इससे पूर्व, सेमीफाइनल में एमपी कॉलेज ए ने एफसी चरगांवा को 2-0 और संदीप स्पोर्टिंग ने क्षेत्रीय क्रीड़ांगन को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
हॉकी (बालक) प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला क्षेत्रीय क्रीड़ांगन और एफसीआई के बीच खेला गया। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ांगन ने 4-1 से जीत दर्ज की। इससे पूर्व, सेमीफाइनल में एफसीआई ने मौलाना आजाद क्लब को 2-0 और क्षेत्रीय क्रीड़ांगन ने आरवीएस पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
जूडो में बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में ह्दयांशी (40 किग्रा), सेजल (44 किग्रा), हिमाद्री (48 किग्रा), शशी वर्मा (52 किग्रा), अंशिका यादव (57 किग्रा), दीपिका वर्धन (63 किग्रा), इरम (70 किग्रा) और खुशी (70 किग्रा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में सचिदानंद (50 किग्रा), दिव्यम पाल (55 किग्रा), नैतिक पांडेय (60 किग्रा), हर्ष अग्रहरी (66 किग्रा), आदित्य कुमार (73 किग्रा), वैभव प्रताप सिंह (81 किग्रा), उत्कर्ष गुरुंग (90 किग्रा) और नैतिक कुमार यादव (90 किग्रा) अपने-अपने वर्ग में विजेता बने।