फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Players from the state are not able to make place in the national team

Gorakhpur News: राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे प्रदेश के खिलाड़ी

Wed, 20 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Players from the state are not able to make place in the national team

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब के लिए वाराणसी और आजमगढ़ प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लीग मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन का लोहा भी मनवाया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही ज्यादातर खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। पर, एक या दो खिलाड़ियों ने ही भारतीय टीम की जर्सी पहनी है।

भारतीय अंडर-16 टीम से खेल चुकी हैं पिंकी
वाराणसी टीम की स्टार खिलाड़ी पिंकी भारतीय अंडर-16 टीम में खेल चुकी हैं। प्रतियोगिता में मेरठ से हुए मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई। पिंकी 2009 से ही फुटबाल खेल रही हैं, लेकिन 2012 में ही अंडर-16 खेलने के बाद उनको कभी भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। पिंकी 22 नेशनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर चुकीं है। कम सुविधाएं और चोट की वजह से उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पिंकी ने बताया कि यूपी में फुटबाल में लड़कियों के लिए बहुत स्कोप नहीं है। स्पोर्ट्स कोटे में जल्दी नौकरी नहीं आती और आर्थिक रूप से कोई मदद नहीं मिलती है।
विज्ञापन


प्रतिमा ने लगाई हैट्रिक
वाराणसी से खेलने वाली प्रतिमा ने मेरठ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैट्रिक से अपनी टीम को जीत दिलाई। 2016 में फुटबाल में अपना करियर शुरू करने वाली प्रतिमा ने अभी तक कुल 4 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया है। प्रतिमा ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि सुविधाएं और मौके मिले तो वह एक दिन भारतीय टीम के लिए खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपरीत परिस्थितियों से निकलकर किया शानदार प्रदर्शन
आजमगढ़ टीम की सरिता राय ने प्रयागराज के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और तीन गोल दागे। वे टूर्नामेंट की टॉप खिलाड़ियों में एक हैं। सरिता ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ गांव में ही अभ्यास करती हैं। वहां कोई स्थायी ग्राउंड नहीं है और न ही कोई सुविधाएं। कई बार उन्हें अपने खर्चे निकालने के लिए काम भी करना पड़ता है। इसके बाद भी गांव के कुछ लोग इस खेल में आने से रोकते हैं।

दो मैच में दागे चार गोल
आजमगढ़ की रूकमणि ने दो मैच में चार गोल किए हैं। इसमें उन्होंने बरेली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैट्रिक लगाई थी। रूकमणि पिछले तीन सालों से फुटबाल खेल रही हैं। इसमें ही अपना भविष्य देख रही हैं और कई नेशनल टूर्नामेंट में भी प्रतिभाग किया है।


बॉक्स
12 साल की सोनम के प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया
आजमगढ़ मंडल की टीम की तरफ से खेलने वाली 12 साल की सोनम यादव के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। वे इस टूर्नामेंट की सबसे छोटी खिलाड़ी है। सीनियर प्रतियोगिता में खेलते हुए सोनम ने दो मैच में दो गोल किए। सोनम ने अंडर-16 में नेशनल भी खेला है। फुटबाल के साथ ही उन्हें एथलेटिक्स का भी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed