फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Players displayed outstanding performances in the Under-14, Under-17, and Under-19 categories.

Gorakhpur News: सीबीएसई जोनल हॉकी में सनबीम स्कूल बलिया बना अंडर-19 चैंपियन

Sun, 02 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Players displayed outstanding performances in the Under-14, Under-17, and Under-19 categories.
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सीबीएसई जोनल हॉकी प्रतियोगिता-2026 के तहत शनिवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 में सनबीन स्कूल, बलिया ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं आरके मिशन स्कूल, बलिया ने आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर पर 6-0 की जीत दर्ज की। अंडर-14 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल, बलिया ने आरके मिशन स्कूल, बलिया को 2-1 से हराया। आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर और डीपीएस पटना के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज ने ओएनजीसी स्कूल, सीतापुर को 1-0 से हराया। ओएनजीसी स्कूल और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। हरमन ग्मेनियर स्कूल व श्री गुरु नानक स्कूल के बीच भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। डीपीएस, पटना ने श्री गुरु नानक स्कूल को 1-0 से हराया। खेलगांव पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर्स स्कूल को 2-0 से मात दी। दिन के अंतिम मुकाबले में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट जेवियर्स स्कूल को 1-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में जमुना राम मेमोरियल स्कूल और श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed