{"_id":"63a3c84b9000196b77139cfb","slug":"plane-did-not-land-at-gorakhpur-airport-due-to-bad-weather","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: खराब मौसम की वजह से गोरखपुर में नहीं उतर सका एलायंस एयर का विमान, लखनऊ वापस लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: खराब मौसम की वजह से गोरखपुर में नहीं उतर सका एलायंस एयर का विमान, लखनऊ वापस लौटा
Thu, 22 Dec 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:23 AM IST
सार
एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी और संचालन प्रभारी विजय कौशल ने यात्रियों से अपील की है कि वे संबंधित विमान कंपनियों के नंबर पर उड़ान के समय की जानकारी हासिल करके ही घरों से निकले ताकि समय में फेरबदल या उड़ान निरस्त होने की दशा में उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में खराब मौसम की वजह से लखनऊ से गोरखपुर के लिए उड़ान भरने वाले एलाइंस एयर का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट नहीं उतर सका। कैप्टन को विमान वापस लखनऊ ले जाना पड़ा। विमान में लखनऊ के 29 यात्री सवार थे।
खराब मौसम के चलते गोरखपुर आने वाले यात्री वापस उसी विमान से लखनऊ पहुंच गए। वापस लौटे यात्रियों ने विमान कंपनी पर जमकर नाराजगी जताई। लखनऊ से गोरखपुर आने वाला एलाइंस एयर का विमान रोजाना की तरह बुधवार को अपने निर्धारित समय पर शाम 6.30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुआ।
रात 7.30 बजे जब कैप्टन ने एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी तो एटीसी ने खराब मौसम बता उतरने की अनुमति नहीं दी। उतरने की अनुमति न मिलने की वजह से विमान को मजबूरन लखनऊ वापस ले जाना पड़ा। वहीं गोरखपुर से एलाइंस एयर के विमान से दिल्ली जाने वाले 39 यात्रियों को विमान न उतर पाने की वजह से वापस घर जाना पड़ा।

मुंबई की उड़ान पौने दो घंटे और दिल्ली की एक घंटे देर से हुई
खराब मौसम की वजह से लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी विमान सेवा प्रभावित रही। गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब पौने दो घंटे तो दिल्ली के लिए एलाइंस एयर करीब एक घंटे देर से उड़ान भर सकी। दोनों फ्लाइटों के देर होने का असर बाकी की उड़ानों पर भी पड़ा।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले विमान कंपनियों से संपर्क कर विमान के समय के बारे में जानकारी ले लें। एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, स्पाइस जेट विमान का मुंबई से गोरखपुर पहुंचने का समय 10:50 बजे है, मगर दृश्यता कम होने की वजह से यह देर से पहुंचा जिससे यहां से मुंबई की उड़ान 12:30 पर हो सकी। इसी तरह शाम को एलाइंस एयर का विमान दिल्ली के लिए एक घंटे देर से उड़ान भर सका।