फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Piyush was murdered to avenge his father's beating.

Gorakhpur News: पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए की थी पीयूष की हत्या

Mon, 19 Feb 2024 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Piyush was murdered to avenge his father's beating.
एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद
विज्ञापन

जुआ खेलने में पड़ोसी युवक से विवाद के बाद अखिलेश ने दिया साथ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के बजरंग धाम कॉलोनी में पीयूष सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए उसने हत्या की।
गिरफ्तार अखिलेश ने पुलिस को बताया कि पीयूष ने एक साल पहले उसके सामने ही उसके पिता की पिटाई कर दी थी। फिर घटना वाले दिन जुआ खेलने के विवाद में उसने पट्टीदार संतोष को पीट दिया। पुरानी खुन्नस को साधने के लिए मैंने संतोष से मारने की बात की और फिर वह तैयार हो गया। इसके बाद दोस्तों के साथ कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी गई। पहले चाकू से हमला भी किए गए थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

आरोपी अखिलेश हरिसेवकपुर का निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हरसेवकपुर नंबर दो बजरंग धाम काॅलोनी में बृहस्पतिवार रात नौ बजे पीयूष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक की बुआ इंदु ने छह युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। जांच में सामने आया कि एक वर्ष पहले शाहपुर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें मृत्युंजय उर्फ पीयूष सिंह ने अखिलेश निषाद के सामने उसके पिता हरिश्चंद्र की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए अखिलेश एक वर्ष से मौके की तलाश कर रहा था। बृहस्पतिवार को दिन में जुआ खेलने को लेकर पीयूष के बगल में रहने वाले संतोष निषाद से झगड़ा हो गया, जिसके बाद शाम को संतोष निषाद, मंतोष निषाद, अरविंद निषाद, रागेन्द्र उर्फ राका, संतोष का जीजा रमेश व संदीप मिलकर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर पीयूष के घर पर चढ़कर गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे।
घटना के दिन पीयूष और अखिलेश दो बार आमने-सामने हुए थे। पीयूष यह समझ रहा था कि अखिलेश उसे मारने के लिए मौके की तलाश कर रहा है। जिसके बाद शाम साढ़े छह बजे वह अखिलेश के घर जाकर उसके माता-पिता और भाभी को गाली और धमकी देने लगा। उस दौरान भयभीत पिता ने अखिलेश को एक कमरे में बंद कर दिया था।
पीयूष जब वहां से चला जाता है तो अखिलेश अपने जैकेट में कुल्हाड़ी छिपाकर पीयूष की तलाश में निकला पड़ा। कुछ देर तक खोजबीन करने के बाद वापस घर लौटा तो घर से कुछ दूरी पर स्थित पार्क में कुछ दोस्तों के साथ अलाव जलाकर शराब पी रहे पीयूष की आवाज सुनकर पार्क में पहुंचा तो पीयूष ने अखिलेश पर पिस्टल तान दी।

तभी अखिलेश ने कुल्हाड़ी से वार कर उसका हाथ काट दिया और ताबड़तोड़ हमले कर पीयूष की हत्या कर दी। जिसके बाद पीयूष का शरीर अलाव पर गिरने से जल गया। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किए गए कुल्हाड़ी को बरामद कर रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed