{"_id":"69e7e5bda3125a5744061202","slug":"piyush-dayal-srivastava-memorial-t-20-cricket-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1296959-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीएमटी और अचीवर्स-11 की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीएमटी और अचीवर्स-11 की धमाकेदार जीत
विज्ञापन
गोरखपुर। पीयूष दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बीएमटी महराजगंज और अचीवर्स-11 ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बीएमटी ने स्टार-11 को 111 रन से और अचीवर्स-11 ने संस्कृति टीम को 59 रन से पराजित किया।
मंगलवार को पहले मुकाबले में बीएमटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 186 रन बनाए। इसमें अंचल मोदनवाल ने 36 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि शुभम पांडेय ने नाबाद 50 रन बनाए। जवाब में स्टार-11 की पूरी टीम 12 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। बीएमटी की ओर से सत्यम सिंह, धीरज और दिव्यांश मिश्र ने 2-2 विकेट हासिल किए। अंचल मोदनवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में अचीवर्स-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 150 रन बनाए। आयुष प्रकाश ने 49 रन व परिवेश त्रिपाठी ने 25 रन का योगदान दिया। संस्कृति की ओर से नरसिंह पासवान ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कृति की टीम 14.1 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। अमन यादव ने टीम की ओर से सर्वाधिक 34 रन बनाए। अचीवर्स-11 के लिए सुंदरम द्विवेदी ने चार विकेट हासिल किया।