{"_id":"66d0d464d7aa3188120de564","slug":"pipraichs-youth-hanged-himself-in-chaurichaura-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-668885-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिपराइच के युवक ने चौरीचौरा में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिपराइच के युवक ने चौरीचौरा में लगाई फांसी
विज्ञापन
- पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
सरदार नगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के तरकुलहा मोड़ पर स्थित चौहान कॉम्प्लेक्स के तीसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पिपराइच क्षेत्र के जंगल अवरही निवासी सनी चौधरी (20) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, सनी तरकुलहा मोड़ पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स के तीसरी मंजिल पर अपने दोस्त व उसकी बहन के साथ किराए पर रहता था। उसके दोस्त दोनों भाई-बहन चौरीचौरा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को रात 9:30 बजे सनी अपने दोस्त की बहन को चौरीचौरा छोड़कर वापस आया और कमरे में चला गया। जब उसके दोस्त की बहन चार बजे वापस आई तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उसके नंबर पर फोन किया। फोन नहीं उठा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवक के आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।