{"_id":"64de6e3b495f917fc60a5645","slug":"photos-are-writing-script-for-gorakhpurs-development-mp-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-275563-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के विकास की पटकथा लिख रहीं हैं तस्वीरें : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के विकास की पटकथा लिख रहीं हैं तस्वीरें : सांसद
विज्ञापन
गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं क्लीकर्स के संयुक्त तत्वावधान में बदलते गोरखपुर से संबंधित फोटोग्राफ पर आधारित दो दिवसीय ‘‘ट्रांसफार्मिंग गोरखपुर‘‘ विषय पर कैमरा फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर सांसद रवि किशन शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर दुनिया के अन्य देशों की चमक-धमक के बीच अपनी पहचान बना रहा है। गोरखपुर प्रतिभाओं की खान है। गोरखपुर में स्थापित होने वाली फिल्म सिटी में फोटोग्राफर्स को मौका भी देंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदर्शनी में लगी तस्वीरों में पेरिस जैसे शहरों की झलक दिख रही है। प्रोफेसर हर्ष सिन्हा ने क्लीकर्स की परिकल्पना और उसके उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि बदलाव के क्रम में शहर के बदलते स्वरूप को तस्वीरें ही जिन्दा रखती हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल मिश्रा, विशाल मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, सत्येन्द्र भारती, प्रकृति त्रिपाठी, मारकन्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, जगदम्बा तिवारी, मनोज यादव, आलोक चौरसिया, राकेश उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, राजीव रस्तोगी, कनकहरि अग्रवाल, प्रभाकर शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक संगम दूबे एवं संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रदर्शनी में लगाए गए एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ
प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ लगाए गए हैं। इसमें गोरखपुर की सुंदर तस्वीरों को सहेजकर भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में सहेजने का प्रयास किया गया है। रामगढ़ताल, गोरखनाथ मन्दिर, राप्ती नदी के तट, तीज-त्योहार, रीति-रिवाज व वन्य जीवों की तस्वीरों ने जनमानस को आकर्षित किया।
विज्ञापन
-- -- --
पुरस्कार वितरण आज
प्रदर्शनी शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 4.30 तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसके साथ 11 बजे टैमरान इण्डिया की ओर से कैमरा लेन्स से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा।