{"_id":"6a63d513d3078277b50336e7","slug":"photo-protest-registered-by-wearing-black-bands-alleged-mistreatment-of-rahul-gandhi-also-condemned-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1396742-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर एनएसयूआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Sat, 25 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
छात्रनेता नितेश मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन करते एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता
गोरखपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार शाम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीडीयू के मुख्य द्वार पर प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव नितेश मिश्रा ने किया।
कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन देश के युवाओं की आवाज है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों और विपक्ष की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज होगा।
प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष रवि प्रकाश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सुशांत शर्मा, सत्यवान यादव, अनूप मिश्र, विवेकानंद यादव, अमर शुक्ला, अखण्ड पाण्डेय, कुंवर पासवान, अमर सहानी, प्रशांत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।