{"_id":"5ffead188ebc3e32eb6f724b","slug":"photo-of-up-cm-will-detect-thieves-from-10-meters-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव: 10 मीटर दूर से चोरों को भांप लेगी यूपी के स्मार्ट 'सीएम' की तस्वीर, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव: 10 मीटर दूर से चोरों को भांप लेगी यूपी के स्मार्ट 'सीएम' की तस्वीर, जानिए कैसे?
Wed, 13 Jan 2021 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
सेंसर युक्त फोटो के साथ श्याम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र की ओर से चंपा देवी पार्क में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिक और नवाचारी अपनी नई और अनूठी खोज से शहरवासियों को विज्ञान के चमत्कार दिखा रहे हैं। आकर्षण का केंद्र वाराणसी के युवा विज्ञानी श्याम चौरसिया हैं। श्याम ने सीएम की ऐसी सेंसर युक्त फोटो तैयार की है, जो 10 मीटर की दूरी से चोरों को भांप कर मालिक को अलर्ट कर देगी।
विज्ञापन
श्याम के मुताबिक सेंसर युक्त स्मार्ट तस्वीर घर या दुकान में लगाई जा सकती है। इसके सेंसर तीन मोबाइल नंबरों पर लोकेशन के साथ कॉल करके अलर्ट कर सकते हैं। इसमें पैनिक बटन भी है, जिनका इस्तेमाल घरों या दुकानों में लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए किया जा सकता है। पैनिक बटन को दबाते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दुकान या घर की लोकेशन और कॉल चली जाती है।
विज्ञापन
मास्क लगा देगा ठिकाने
श्याम ने देश की सुरक्षा के साथ ही सैन्य कर्मियों को और मजबूत बनाने के लिए सेंसरयुक्त सेफ्टी वाले जूते भी बनाए हैं, जो 20 किलोमीटर दूर दुश्मन की हर चाल की सूचना भारतीय सैनिकों तक पहुंचाने में सक्षम है। बेटियों के लिए बनाया सेफ्टी मास्क भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
साधारण सा दिखने वाला मास्क कई टेक्नॉलॉजी से लैस है। आप जिस मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उस मोबाइल से फेस मास्क में लगे उपकरण के ब्लू टूथ को अटैच कर सकते हैं। जैसे ही मुसीबत में फंसी महिला सेंसर को टच करेगी, पुलिस और परिवार के सदस्य को लोकेशन के साथ कॉल चली जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।