{"_id":"662d948d138c643451019a86","slug":"phd-will-start-from-the-academic-year-prof-jp-saini-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-540353-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक वर्ष से शुरू होगी पीएचडी : प्रो. जेपी सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक वर्ष से शुरू होगी पीएचडी : प्रो. जेपी सैनी
Sun, 28 Apr 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग में शनिवार को कॉलेजिएट फार्मा क्लब का उद्घाटन कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने किया। कुलपति ने छात्रों को इंटरडिसिप्लिनरी क्षेत्र में काम करने की सलाह देते हुए कहा कि विश्व की सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए फार्मासिस्टों, इंजीनियरों, प्रबंधन और विज्ञान के विशेषज्ञों को मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने घोषणा की कि फार्मेसी में पीएचडी आगामी शैक्षणिक वर्ष से शुरू होगी। फार्मेसी विभाग अनुसंधान में भी अपना योगदान दे। विभाग को अगले कुछ वर्षों में शीर्ष 10 एनआईआरएफ रैंकिंग संस्थान का लक्ष्य रखना चाहिए। स्वागत फैकल्टी कोआर्डिनेटर डॉ. सबा परवीन ने किया। कार्यक्रम को विभागाध्यक्ष डॉ. विट्ठल एल गोले, आयोनि पांडेय, अतिथि डॉ. तेजस पटेल ने भी संबोधित किया।