फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pharmaceutical company employee commits suicide in Gorakhpur

गोरखपुर: दवा कंपनी के कर्मचारी ने की खुदकुशी, काफी दिनों से थे अवसाद में

Fri, 22 Sep 2023 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Sep 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical company employee commits suicide in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले में कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में किराये के मकान में कमरा बंदकर दवा कंपनी के कर्मचारी शिवाजी प्रजापति (30) ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिवाजी अवसाद में था, जिस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के लुचुई निवासी रद्युनाथ प्रजापति के पुत्र शिवाजी प्रजापति दवा कंपनी में काम करते थे। वह मोहद्दीपुर में प्रदीप निषाद के मकान में किरायेदार थे। काफी दिनों से अवसाद में थे और कई बार घरवाले भी समझा चुके थे, लेकिन वह अक्सर खुद को बंद कर लेते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर में भी उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान मकान मालिक को शक हुआ तो वह दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने पर भी जब अंदर से आवाज नहीं आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पशुओं के लिए यूपी की सीमा सील, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री बोले; पूर्वांचल सर्वाधिक प्रभावित

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो शिवाजी की मौत हो चुकी थी। उनके मुंह से झाग निकला था, इस वजह से जहर की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवक ने खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

कमरे में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

गीडा इलाके के जवाहर चक निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ टुनटुन चौरसिया की फंदे से लटकी लाश मिली। आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी की है। जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र एक दुकान पर काम करते थे। घर पर दो पुत्र और पत्नी के साथ रहते थे।

बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र कार्य पर नहीं गए और घर में कमरे में ही थे। दोपहर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो बंद मिला। किसी तरह से परिजन कमरे के अंदर देखे तो धर्मेंद्र का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed