फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Petrol Diesel Price update in Gorakhpur on 16 october

Petrol Diesel Price: गोरखपुर में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना है भाव

Sat, 16 Oct 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Oct 2021 11:04 AM IST
सार

गोरखपुर शहर में शनिवार को पेट्रोल 102.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 94.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price update in Gorakhpur on 16 october
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay

विस्तार

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। गोरखपुर जिले में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी इनके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर में शनिवार को पेट्रोल 102.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 94.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम में 0.15 पैसे की बढ़त हुई है। वहीं डीजल के दाम में 0.17 पैसे बढ़ गए हैं। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कोई महंगाई को कोसता नजर आया तो किसी ने इसे केंद्र सरकार की नाकामी करार दिया। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम जीएसटी के दायरे में लाने की मांग भी उठी। दो पहिया वाहन चालक हों या कार मालिक, सभी ने पेट्रोल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ने की चिंता जताई। नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी, कारोबारी, विद्यार्थी, गृहिणी, ट्रांसपोर्टर सभी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ने और महंगाई बढ़ने की आशंका से ग्रस्त नजर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed