फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People's daily routine is getting derailed due to power cut

Gorakhpur News: बिजली कटौती से बेपटरी हो रही है लोगों की दिनचर्या

Tue, 28 May 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
People's daily routine is getting derailed due to power cut
-शहर क्षेत्र में लोकल फॉल्ट से नींद हुई हराम, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हो रही है बिजली कटौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भीषण गर्मी ने लोगों को पहले से परेशान कर रखा है। इस बीच हो रही अंधाधुन कटौती ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। बिजली के लोकल फॉल्ट बढ़ने से जहां लोगों की दिनचर्या बदल रही है। वहीं रात में कई बार बिजली कटने से नींद नहीं पूरी हो पा रही है। इसकी वजह से सूर्याेदय से पहले बिस्तर छोड़ने वाले लोग भी अब देर तक सोने लगे हैं। वहीं दिन में बार-बार बिजली कटौती होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं।
भीषण गर्मी में एसी, कूलर, पंखे लगातार चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है। इस कारण ओवरलोड हो रहे फीडरों में बार-बार फॉल्ट हो जा रहा है। बिजली निगम के कर्मचारियों के लिए भी आपूर्ति को पटरी पर रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वे एक जगह बिजली आपूर्ति बहाल कर रहे हैं तो दो-तीन और जगहों से फॉल्ट की सूचना आ जा रही है।
विज्ञापन

तारामंडल क्षेत्र में एबीसी केबल में आग लगने और दो स्थानों पर तार टूटने के कारण एलटी लाइन की आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार रात 10.15 बजे से 3:10 बजे तक आपूर्ति बंद रही। इस कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए। विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के पास तार टूटने के कारण सोमवार दोपहर में 1:30 घंटे आपूर्ति बाधित रही। बक्शीपुर क्षेत्र के ऊंचवा फीडर से जुड़े मोहल्लों में रविवार रात से सोमवार दिन भर बिजली की आंख मिचौली से लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बक्शीपुर क्षेत्र के ही विस्तारनगर में रात में सात बार बिजली गई आई। इसी प्रकार रुस्तमपुर के शक्तिनगर फीडर में सोमवार दोपहर में दो बार बिजली कटने से लोग परेशान हुए। खोराबार के दिव्यनगर एवं सूरजकुंड में भी कटौती से लोग बेहाल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि गर्मी में लोकल फॉल्ट बढ़ गया है, लेकिन फॉल्ट होते ही मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed