फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People Will Respond to Those Attempting to Undermine the Constitution says ravi kishan

गोरखपुर: संविधान की हत्या की कोशिश करने वालों को जनता देगी जवाब, पदयात्रा से जाएगा एकता का संदेश: रवि किशन

Tue, 03 Nov 2026 02:28 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर
अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 03 Nov 2026 02:28 PM IST
सार

इस ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हैं।

विज्ञापन
People Will Respond to Those Attempting to Undermine the Constitution says ravi kishan
सांसद रवि किशन - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में चार नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर सांसद रवि किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आयोजित होने वाली इस पदयात्रा के जरिये संविधान की हत्या करने की कोशिश करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जनता तक संदेश पहुंचाया जाएगा। यह पदयात्रा देश और राष्ट्रीय एकता के लिए होगी। इसे भव्य बनाया जाएगा। जनता संविधान की हत्या की कोशिश करने वालों को जवाब देगी।

विज्ञापन


15 से 20 जिलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे
सांसद ने कहा कि 15 से 20 जिलों के हजारों कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस प्रकार रिजिम चेंज और दंगे फैलाने की कोशिश कर रहा है, उसपर इस पदयात्रा में बात होगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता का संदेश देना है। देश विरोधी ताकताें के खिलाफ यह पदयात्रा नजीर बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश की सामाजिक एकता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed