फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People will get reward for road accident injured person sent to hospital in UP Basti

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम, नहीं होगी अनावश्यक पूछताछ

Thu, 21 Jan 2021 05:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jan 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
People will get reward for road accident injured person sent to hospital in UP Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सड़क हादसे में घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से अब अनावश्यक पूछताछ नहीं होगी। इस बाबत सुप्रीम का आदेश है, जिस पर गुरुवार को बस्ती एनआईसी में सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को अमल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। उनके संबोधन को बस्ती एनआईसी में डीएम अशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, डीआईओएस व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुना। जिसके बाद पुलिस लाइन से सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया व गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन


डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने वाले इंसान को दो हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ऐसे इंसान से पुलिस अनावश्यक पूछताछ भी नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कॉलेज में एक टीचर को नामित किया जाएगा नोडल

गोष्ठी को आरटीओ सगीर अहमद अंसारी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी पीसी सिंह, डीआईओएस पीएस यादव व प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता आरके उपाध्याय ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह, सहायक प्रबंधक रोडवेज आरपी सिंह, एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे, शिक्षिका सवीहा मुमताज आदि मौजूद रहीं।
 
डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जन जागरूकता के लिए प्रत्येक कॉलेज में एक टीचर को नोडल नामित किया जाएगा। ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे में गाड़ी चलाने वाले, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले, हेलमेट या सीटबेल्ट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध पुलिस व परिवहन विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।

चालकों का आरोग्य मेले में होगा नेत्र परीक्षण

दुर्घटना की आशंका कम किए जाने को लेकर डीएम ने कहा कि जिले की सड़कों व पुलियों को ठीक कराया जाएगा। कहा कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चालकों का नेत्र परीक्षण भी कराया जाएगा। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग आपात कालीन सेवा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में कम सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिले में 25 हॉट स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की हानि को देखते हुए हमें इस विषय पर गंभीर होना होगा। यातायात के नियमों का पालन करना होगा।  

छात्राओं ने व्यक्त किए अपने विचार
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा आदिका गोस्वामी, मनीषा श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। समा खातून ने रामचरितमानस से उदाहरण देते हुए कहा कि 'बड़े भाग मानुष तन पावा' को ध्यान में रखते हुए जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। कॉलेज की ही छात्रा वर्तिका, तान्या दूबे, पलक, खुशी ने सड़क सुरक्षा गीत-जीवन की रक्षा करें हम, जीवन है अनमोल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed