फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People will get convenience on Holi, additional buses will run

Gorakhpur News: होली पर लोगों को मिलेगी सहूलियत, चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 10 Mar 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
People will get convenience on Holi, additional buses will run
- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 300 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन

- लोकल रूटों पर बढ़ाए जाएंगे फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। होली पर्व पर पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र से विभिन्न रूटों पर 300 अतिरिक्त बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है।
परिवहन निगम गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र के अनुसार, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली मार्ग पर 200 अतिरिक्त बसों के अलावा लोकल रूटों पर 100 अतिरिक्त बसें चलाने के तैयारी है। उन्होंने बताया कि अगर लोकल रूटों पर बसों की कमी हुई तो बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। साथ ही जिन रूटों पर लोड फैक्टर कम रहेगा, उनकी बसों को भी लोकल रूटों पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

होली के दौरान चालकों, परिचालकों और संबंधित कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया जाएगा। लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

------


लखनऊ के लिए चलेंगी दो पवन हंस वोल्वो बसें
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम गोरखपुर से लखनऊ के लिए पवन हंस वाेल्वो बसें चलाएगा। इनमें एक वाेल्वो बस सुबह तो दूसरी शाम 5:30 बजे रेलवे बस स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन निगम की सभी एसी बस सेवाओं के किराये में 10 फीसदी की छूट चल रही है। इस दौरान यात्री परिवहन निगम की वोल्वो व जनरथ बसों में सस्ते किराये पर सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed