फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People remained without electricity and water for 17 hours

Gorakhpur News: गर्मी में 17 घंटे बिन बिजली-पानी रहे लोग

Fri, 09 Jun 2023 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
People remained without electricity and water for 17 hours
- मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े प्रीत विहार कॉलानी में लगा ट्रांसफार्मर जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंरी
गोरखपुर। शहर के मेडिकल काॅलेज उपकेंद्र से जुड़े प्रीत विहार कॉलोनी में लोग 17 घंटे बिजली और पानी के लिए परेशान रहे।बृहस्पतिवार रात 12 बजे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। आग इतनी तेज लगी थी कि ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी केबल भी जल गए। रात में वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली देने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
शुक्रवार शाम पांच बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिले को निर्बाध बिजली देने का आदेश है, लेकिन गर्मी में निगम के दावे फेल हो गए हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से सभी परेशान हैं। अवर अभियंता फोन काल रिसीव नहीं कर रहे हैं। उपकेंद्र पर फोन करने पर सही जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े बिछिया में बृहस्पतिवार रात बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। बिजली गुल हुई तो उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता को फोन मिलाना शुरू किया। आरोप है कि उन्होंने फोन नहीं उठाया। अधीक्षण अभियंता शहर यूसी वर्मा ने कहा कि कुछ जगहों पर दिक्कत हुई हैं। अभियंताओं और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत मिलते ही गड़बड़ी ठीक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed