फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people reach PM modi Jansabha in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर में पीएम: जनता बोली- 'मोदी-मोदी बहुत सुना था, अब पहुंच गई देखने'

Mon, 25 Oct 2021 04:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Oct 2021 04:22 PM IST
सार

विश्व के शक्तिशाली नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त हो गई थी। एसपीजी, एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने सुरक्षा की कमान पहले ही संभाल ली थी मगर सोमवार को कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो गई थी।

विज्ञापन
people reach PM modi Jansabha in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी व सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोदी-मोदी नाम बहुत सुना था। सोचा की इस बार अवसर है, उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देख लिया जाए। उन्होंने महिलाओं के हक और अधिकार के लिए बहुत कुछ किया है। आज अवसर था, उन्हें देखने का इसलिए सुबह ही तैयार होकर निकल पड़ी। तय समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। मोदी को सुनकर बहुत अच्छा लगा। यह उन महिलाओं का कहना था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आई थी। पंडाल से बाहर निकलने वाली महिलाओं की समूह में इस तरह की चर्चा आम रही। मोदी को देखने-सुनने महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा।

विज्ञापन


बर्डपुर क्षेत्र से आई निर्मला मिश्र ने कहा कि मोदी-मोदी नाम बहुत सुन रहे थे। आज तक उन्हें टीवी पर समाचार में ही देख रहे थे। कार्यक्रम लगा, तभी सोच लिया कि अब प्रधानमंत्री को देखेंगे और पहुंच गई कार्यक्रम में। भाषण सुनकर बहुत अच्छा लगा। प्रतिमा दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जननेता हैं, वह हर वर्ग को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उनका कार्यक्रम जनपद में होना बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम के हम भी साक्षी बनें, इसलिए उन्हें सुनने कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। प्रधानमंत्री का जैसे नाम सुना था, वैसे वह हैं भी।
विज्ञापन


बर्डपुर क्षेत्र की ही रहने वाली पूनम ने कहा कि मोदी ने महिलाओं को हक और अधिकारी दिलाने का कार्य किया है। महिलाओं की सुविधा के लिए आज तक किसी नेता इतना नहीं किया है। मोदी नाम ही लोगों में उत्साह भर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिता ने कहा कि मोदी को टीवी के माध्यम से बहुत देखा था, लेकिन प्रत्यक्ष देख पाएंगे, यह कल्पना नहीं की थी। अवसर मिला इसलिए देश के प्रधानमंत्री को सुनने के लिए चली आई। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ रही है।

ढाई किलोमीटर में सात स्थानों पर हुई चेकिंग

people reach PM modi Jansabha in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा है। हाईडिल तिराहा से अशोक मार्ग के बीच ढ़ाई किलोमीटर के बीच सात बैरियर लगाए गए थे। जहां एक-एक व्यक्ति की सघन चेकिंग करने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगे बढ़ने दिया गया। वहीं पांच गेट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं हर प्वांइट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। अधिकारी भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे।

विश्व के शक्तिशाली नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त हो गई थी। एसपीजी, एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने सुरक्षा की कमान पहले ही संभाल ली थी मगर सोमवार को कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो गई थी।

अशोक मार्ग से हाईडिल तिराहा के बीच ढ़ाई किलोमीटर में सात बैरियर बनाए गए थे। इसमें हाईडिल तिराहा, जिलाधिकारी आवास के पास, आगे उद्याग विभाग पार्क के पास, इसके आगे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास, मेडिकल कॉलेज के पास दो बैरियर और इसके आगे साड़ी तिराहा पर बैरियर लगा हुआ था। यहां पर दोनों ओर से आने वाले भीड़ की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी एक-एक को चेक करके आगे भेजते हुए दिखे।

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए पांच गेट बने थे, जहां सीओ की निगरानी में सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर मशीन से गुजरते और चेकिंग करने के बाद प्रवेश दिया। एक-एक व्यक्ति की चेकिंग हुई, इसके बाद कार्यक्रम स्थान पर जाने दिया गया। वीआईपी गेट पर पास देखने के बाद ही अंदर भेजा गया, लेकिन इसमें भी 15 स्थानों पर चेकिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह बैरियर पर जाकर खुद सुरक्षा का जायजा लेते हुए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed