फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People ran for cleanliness and health.

Gorakhpur News: लोगों ने लगाई स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए दौड़

Mon, 14 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
People ran for cleanliness and health.
गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से जेसीआई वीक के तहत रविवार को ‘एक कदम स्वच्छता व स्वास्थ्य के नाम’ मैराथन का आयोजन किया गया। बुद्ध द्वार, नौका विहार से शुरू हुई मैराथन में 700 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों, युवाओं, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने दौड़ लगाकर स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
विज्ञापन


मैराथन को मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, विशिष्ट अतिथि मैक्स हॉस्पिटल साकेत, नई दिल्ली के डॉ. अंकित गर्ग, डॉ. अतुल बयाला, डॉ. अनिल यादव, हिंदुस्तान साइकिल के सुभाष सेठी और विशेष अतिथि अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सत्या पांडेय ने जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं। वहीं, मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. अंकित गर्ग ने नियमित शारीरिक गतिविधियों और मैराथन को स्वस्थ हृदय और बेहतर जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पीपी गौरव जिंदल, गौरव जालान, संकेत अग्रवाल, आईपीपी आयुष गर्ग, पीसीपी रुचिता जज्ञानी, आईपीसीपी रश्मि अग्रवाल, चेयरपर्सन तान्या जायसवाल, सचिव नेहा तेहरीवाल, संयोजक रौनक केजरीवाल, सह-सहयोजक सौरभ जालान, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा राज, हर्षिता, काजल, अमित जज्ञानी, संदीप, आदिश, राहुल, अमित और प्रतीक सहित बोर्ड व जेसीआरटी बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed