{"_id":"66e7e4b4e898d9c4d40878a6","slug":"people-of-khorabar-met-cm-yogi-pleaded-regarding-ownership-of-the-house-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुख्यमंत्री से मिले खोराबार के लोगों से, मकान के मालिकाना हक की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री से मिले खोराबार के लोगों से, मकान के मालिकाना हक की लगाई गुहार
Mon, 16 Sep 2024 01:26 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:26 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर अनिल ढींगरा को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मालिकाना हक दिलाने संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाए। अधिग्रहण के वर्षों बाद जब प्राधिकरण ने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना पर काम शुरू किया तो पता चला कि अधिग्रहित भूमि पर तमाम लोगों ने अपने आवास बना लिए हैं।
विज्ञापन
सीएम से मिलने के बाद बाहर खड़े खोराबार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल सिकरी एवं खोराबार मकान बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय नारायण मिश्रा की अगुवाई में रविवार को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मरण कराया कि उनकी मकानों का मालिकाना हक दिलाने के उनके आदेश के एक साल होने के बाद भी अनुपालन नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर अनिल ढींगरा को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मालिकाना हक दिलाने संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाए। अधिग्रहण के वर्षों बाद जब प्राधिकरण ने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना पर काम शुरू किया तो पता चला कि अधिग्रहित भूमि पर तमाम लोगों ने अपने आवास बना लिए हैं।
कुछ स्थानों पर घनी आबादी भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद ऐसे चिह्नित स्थानों को छोड़ कर शेष पर खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना लांच हुई। अधिग्रहण में जिनके मकानों को छोड़ा गया अब वे मालिकाना हक लौटाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की बोर्ड में प्रस्ताव भी लाया गया है।
विज्ञापन
मालिकाना हक दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने विजय नारायण मिश्रा संग पंकज तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, रामप्रकाश तिवारी, शशि भूषण, कमलेश राय, शशि रंजन पाण्डेय, अनिल मिश्रा, जयनाथ यादव, मृत्युंजय मालवीय, जन्मेजय जायसवाल, दयाराम, अनिल शर्मा, मणिकांत शाही,विकास पांडेय, चन्द्रभूषण, विनोद तिवारी, अजय गौड, अस्मित गुप्ता, सागर मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय, राजेश मिश्रा, योगेंद्र शर्मा समेत अन्य पहुंचे थे।