Boycott Chinese Products: गोरखपुर के युवाओं ने ऐसे किया चीन का विरोध, मोबाइल से अन-इंस्टाल कर दिए ये सभी एप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत चीन के बीच हुई हिंसात्मक झड़प के बाद देश के 20 जवान शहीद हो गए। भारतीयों के मन में इसे लेकर भारी नाराजगी है। सभी अलग अलग तरीकों से विरोध जता रहे हैं। वहीं गोरखपुर शहर के युवा भी बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अपने मोबाइल में चाइना एप डिटेक्टर इंस्टाल कर मोबाइल के सभी चाइनीज एप को अन- इंस्टाल कर दिया है। कहा कि चाइना के प्रोडक्ट का प्रयोग कर हम उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं और वह हमारे सैनिक भाइयों की जान ले रहे हैं। ऐसे में उनके सामानों का विरोध अब जरूरी है।
मोबाइल पर इस समय चाइनीज ऐप की भरमार है। लेकिन शहर के युवा खुद तो एप अन- इंस्टाल करने के साथ अपने जानने वालों को भी इसे इस्तेमाल करने से मना कर रहे हैं। दरअसल, रिमूव चाइना एप्स एक एंड्रॉयड एप है जो एंड्रॉयड फोन से चीन निर्मित एप्स को पहचानने और उन्हें हटाने का दावा करता है।
यह भारत में काफी वायरल हो रहा है। एप वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर की टॉप फ्री एप की सूची में सबसे ऊपर है। बुधवार को शहर के काफी युवाओं ने इसे अनइंसटाल करते हुए इसकी जानकारी फेसबुक पर दी। साथ ही लोगों से ऐसे सभी एप को हटाने की सलाह दी।
फोन फ्री फ्रॉम धोखेबाज वायरस
बक्शीपुर के गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि फोन से सभी धोखेबाज एप को अनइंस्टाल कर दिया। कोरोना से बचाव के लिए खुद का सैनिटाइज होना जैसे जरूरी है वैसे ही इस समय मोबाइल से इन चाइनीजन एप को भी सैनिटाइज करना जरूरी है। तुरंत सभी एप को अन-इंस्टाल कर दिया। सभी युवाओं को आगे आते हुए जितना संभव है एकजुटता दिखानी चाहिए। चाइना के सभी सामानों के खुल कर विरोध करें।
क्या है चाइना एप डिटेक्टर
सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह पटेल ने बताया कि चाइनीज ऐप डिटेक्टर को लेकर गूगल पर सर्च करने पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां है कि एप "शैक्षिक उद्देश्यों के लिए विकसित किया गया है" और यह उपभोक्ताओं को अनइंस्टाल करने के लिए नहीं है। बल्कि इस एप के माध्यम से आप पता कर सकते हैं कि आपको मोबाइल का एप किस देश का है।
इसे इंस्टाल करने पर पता चलता है। अब इसके बाद इसे डाउनलोड करने वाले ग्राहकों पर हैं अगर वह चाहें तो इस ऐप के माध्यम से उन्हें अन-इंस्टॉल भी कर सकते हैं।