फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People getting stuck in traffic jams in city every day

गोरखपुर में जाम: अभी से ही पहियों की रफ्तार धीमी...आगे रुकना तय मानिए

Thu, 23 Nov 2023 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Nov 2023 11:19 AM IST
सार

गोरखपुर शहर के तकरीबन सभी ओर मैरिज हाउस व होटल हैं, जहां पर शादी समारोह का आयोजन होता है। शादी के समय पार्किंग सड़क पर ही होती है, जिस वजह से सड़कें संकरी हो जाती हैं। इसी बीच जब बरात आती है तो जाम अपने आप बढ़ जाता है।

विज्ञापन
People getting stuck in traffic jams in city every day
नौसड़ चौराहे पर घंटो लगा रहा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्योहार में इंतजाम किए गए तो जाम से थोड़ी राहत मिली, लेकिन एक बार फिर सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। हाल यह है कि मोहद्दीपुर में सुबह से लेकर शाम तक लोग जाम में परेशान होने को मजबूर हैं तो कुछ यही हाल निर्माणाधीन नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन पर है। अभी से ही सहालग की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में टूट पड़े हैं, आने वाले दिनों में भीड़भाड़ और बढे़गी, तब मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


शहर के तकरीबन सभी ओर मैरिज हाउस व होटल हैं, जहां पर शादी समारोह का आयोजन होता है। शादी के समय पार्किंग सड़क पर ही होती है, जिस वजह से सड़कें संकरी हो जाती हैं। इसी बीच जब बरात आती है तो जाम अपने आप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में मोहद्दीपुर चौराह पर चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी, जिस वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। कुछ यही हाल बुधवार की सुबह भी रहा। मोहद्दीपुर व बेतियाहाता, रुस्तमपुर में भी लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। मोहद्दीपुर में सुबह से शुरू जाम शाम सात बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed