Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People forced to sit on hot ground in hope of justice

Gorakhpur News: न्याय की आस में तपती जमीन पर बैठने को मजबूर लोग

Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
People forced to sit on hot ground in hope of justice
- महिला थाने और परिवार परामर्श केंद्र में नहीं है फरियादियों के लिए कुर्सियों का इंतजाम
विज्ञापन

- पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं
- धूप और गर्मी के कारण लोगों का सब्र दे देता है जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। महिला थाने और परिवार परामर्श केंद्र में न्याय पाने के लिए आये फरियादियों को गर्मी और धूप में तपती जमीन पर बैठकर न्याय का इंतजार करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत होती है। महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग कराने में काफी परेशानी होती है। भीषण गर्मी में लोगों के लिए यहां पानी पीने की भी व्यवस्था नहीं है।
एक ही परिसर में महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र दाेनों बना हुआ है। रविवार और बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग चलती है, जिस कारण इन दो दिनों में 200 से अधिक लोग एक समय में परिसर में रहते हैं। वहीं अन्य दिनों में भी लोगों की संख्या ज्यादा रहती है। पति-पत्नी के साथ दोनों पक्षों के लोग भी आते हैं। परिसर में उनके बैठने के लिए पीपल के पेड़ का चबूतरा ही है, ज्यादा भीड़ होने पर लोग तपती धरती पर बैठ जाते हैं। अपने उलझे रिश्तों को लेकर लोग वैसे ही परेशान रहते हैं, ऊपर से गर्मी में धूप में जमीन पर घंटों बैठ कर बारी का इंतजार करने पर उनकी मानसिक उलझनें और बढ़ जाती हैं। लोगों का कहना है कि यहां गर्मी और धूप में हम लोगों को जमीन पर बैठ कर न्याय के लिए इंतजार करना पड़ता है। यहां ना तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था है और ना ही छांव में बैठने के लिए कुर्सी का इंतजाम है। अपनी बारी आने तक सब्र जवाब देने लगता है।
विज्ञापन

-----
लोगों की सुविधा के लिए हम उच्च अधिकारियों से कह चुके है। कुर्सी और छांव का इंतजाम हो जाने से लोगों को गर्मी में दिक्कतें नहीं होंगी।
प्रभा कुमारी, महिला थाना प्रभारी
- पहली बार यहां परामर्श केंद्र पर आयी हूं। दूर से आने के कारण चक्कर आ गया है। यहां न पीने के लिए पानी है न बैठने की व्यवस्था। बेटी को न्याय दिलवाने आए हैं, उल्टा हम ही परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता, जानीपुर
- सुबह 10 बजे के आए हुए हैं। इतनी गर्मी में भी कोई व्यवस्था नहीं है। छोटे बच्चे धूप में परेशान हो गए हैं। यहां छोटे बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग कराने के लिए भी कोई जगह नहीं है।
संगीता, गोरखनाथ
- शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इतनी गर्मी में बुलाते हैं। पुलिसकर्मियों को बुजुर्गों के बारे में सोचना चाहिए। सामने वाटर कूलर लगा है। पर इसमें पानी नहीं आता है।

पिंटू, घरसरा

- थाने की स्थिति बहुत बुरी है। रिश्तों की उलझनों के कारण वैसे ही दिमाग खराब रहता है। ऊपर से थाने में भी बैठने की व्यवस्था नहीं है। बाहर की गर्मी से दिमाग और खराब हो जाता है।
साहिबा, खोराबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed